गौरव कुमार AV भारत न्युज संवाददाता बखरी/बेगूसराय
मारवाड़ी महिला सम्मेलन के बैनर तले बखरी में गणगौर महोत्सव उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया गया। बीते एक पखवाड़ा से चल रहे इस पर्व का आज समापन हो गया। बड़ी संख्या में महिलाओं ने बखरी बाजार में शोभा यात्रा निकालकर गणगौर का विसर्जन किया।
इस मौके पर संस्था की अध्यक्षा अलका अग्रवाल, संतोष देवी शर्मा, शकुन टमकोरिया,आशा बजाज,मंजू लोहारीवाल,ऊषा नेमानी, संध्या अग्रवाल, विद्या अग्रवाल,माया जयपुरिया, विनीता जालान, मधु वर्मा,रानी अग्रवाल, कंचन, मनीषा सहित बड़ी संख्या में समाज की महिलाएं उपस्थित थीं।
मुख्य रूप से यह पर्व भगवान शिव और माता पार्वती (गौरी) की पूजा को समर्पित होता है। विवाहित महिलाएं अपने पति की दीर्घायु और सुख-समृद्धि के लिए व्रत रखती हैं। यह पर्व होली के अगले दिन से शुरू होकर लगभग 15 दिनों तक चलता है। इस दौरान महिलाएं सुंदर पारंपरिक वेशभूषा पहनती हैं, हाथों में मेहंदी रचाती हैं और गीत गाते हुए गौरी-शंकर की पूजा करती हैं। गणगौर की प्रतिमाएं मिट्टी या लकड़ी की बनाई जाती है और उन्हें सजाकर जल स्रोतों तक शोभायात्रा निकाली जाती है।
