नवीन कुमार मिश्रा AV भारत न्युज संवाददाता नावकोठी/बेगूसराय
नावकोठी थाना क्षेत्र अंतर्गत शुक्रवार की शाम तेज आंधी व बारिश का असर सिर्फ जनजीवन पर ही नही बल्कि बिजली व्यवस्था पर भी गंभीर रूप से पड़ा है।पेड़ गिरने, तार टूटने और ट्रांसफार्मर में खराबी की वजह से कई इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित रही।
कनीय विद्युत अभियंता विमल कुमार साहा ने बताया कि ऊर्जा विभाग मौसम के कारण हुई खराबी की मरम्मत में पूरी रात्रि बिजली विभाग कर्मियों के द्वारा मरम्मती का कार्य किया गया। रात्रि 1 बजे तक 33 केवीए लाइन को चालू करवाया गया।सुबह तक नावकोठी, हसनपुर बागर व पीरनगर फीडर को चालू किया गया।
बेगमपुर फीडर में बेगमपुर को चालू कर डफरपुर,वृंदावन छतौना और अब्बुपुर में लगभग 20 घंटे बाद 2 बजे लाइन चालू किया गया।उन्होंने बताया कि लगातार हो रहे बारिश की वजह से मरम्मती कार्य में लगे लाइनमैन को कठिनाइयों का सामना करना पड़ा।उन्होंने बताया कि शुक्रवार की पूरी रात विद्युत विभाग के कर्मी विद्युत व्यवस्था बहाल करने में लगे रहे।इन हालात में विद्युत विभाग की तकनीकी टीमों ने खराब मौसम के बावजूद फील्ड में उतरकर आपूर्ति बहाल करने के लिए दिन-रात काम किया।उन्होंने लाईनमैनों को शाबाशी देते हुए बताया कि घने कोहरे,तेज हवा और बारिश के बीच लाइनमेन ने जोखिम उठाकर विद्युत तारों को जोड़ा और ट्रांसफार्मर कि मरम्मती कर प्रभावित इलाकों में विद्युत आपूर्ति बहाल की।
विदित हो कि शुक्रवार की शाम तेज आंधी और बारिश से संपूर्ण इलाके की विद्युत व्यवस्था ध्वस्त हो गई थी।वहीं समसा फीडर में विद्युत बहाल करने के लिए विद्युत विभाग के कर्मी कार्य कर रहे थे।
