गौरव कुमार AV भारत न्युज संवाददाता बखरी/बेगूसराय
भाकपा अंचल कमिटी की बैठक में जिला सम्मेलन की तैयारी को लेकर चर्चा की गई। बैठक को संबोधित करते हुए जिला कार्यकारिणी सदस्य संजीव कुमार सिंह ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों के कारण देश में रसोई गैस की किल्लत पैदा कर आम लोगों को परेशान किया जा रहा है तथा पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतें वापस ली जानी चाहिए।
वहीं, पार्टी के जिला परिषद सदस्य जितेन्द्र जीतू और मो. शबाब ने हाल के आंधी-तूफान से किसानों की फसल बर्बादी का मुद्दा उठाते हुए सरकार से मुआवजे की मांग की।
उन्होंने चेतावनी दी कि क्षतिपूर्ति नहीं मिलने पर भाकपा आंदोलन करेगी। बैठक की अध्यक्षता राम प्रयाग राय ने की। अंचल मंत्री सुरेश सहनी ने बताया कि बखरी से 20 प्रतिनिधि जिला सम्मेलन में भाग लेंगे तथा शहीद कॉमरेडों को श्रद्धांजलि दी जाएगी।बैठक में कई कार्यकर्ताओं ने भी अपने विचार रखे।
