विजय भारती ब्यूरो AV भारत न्युज बेगुसराय
शिक्षिका बन समाज को करना चाहती है शिक्षित
भगवानपुर प्रखंड क्षेत्र के दामोदरपुर पंचायत स्थित ब्रह्मस्थान प्लस टू विद्यालय की छात्रा राबिया खातून बारहवीं कक्षा के कला संकाय में 466 अंक लाकर जिला में तीसरा स्थान प्राप्त की है।इस परिणाम से उसके विद्यालय परिवार सहित अन्य लोग खुशी जाहिर करते हुए उसे शुभकामनाएं दी है। राबिया खातून आठ भाई बहनों में तीसरे स्थान पर है तथा बचपन से ही पढ़ने में मेधावी रही है।
वह तेघड़ा प्रखंड के धनकौल गांव की रहने वाली है तथा पढ़ाई में ललक के कारण ही वह भगवानपुर थाना क्षेत्र के दामोदरपुर गांव स्थित ब्रह्मस्थान प्लस टू विद्यालय में नित्य क्लास करने आती है। कारण उसके पिता मुफ्ती अब्दुल बदूद साहब उसी पंचायत के कठरिया जामा मस्जिद में इमाम हैं तथा कठरिया में ही वे मदरसा का संचालन करते हैं। मुफ्ती साहब का भाई मुहम्मद दाऊद भगवानपुर प्रखंड में मध्यान्ह भोजन योजना देखते हैं। उनकी पत्नी शमीमा खातून गृहणी हैं तथा वे लोग सपरिवार धनकौल में ही रहते हैं। राबिया खातून 10 वीं की शिक्षा अपने गांव धनकौल गांव स्थित उच्च माध्यमिक विद्यालय से पुरी की।
राबिया खातून ने बताया कि जबकि उसके गांव से दामोदरपुर ब्रह्मस्थान प्लस टू स्कूल की दूरी ज्यादा है बावजूद इसके वह अच्छी शिक्षा के लिए यहां नामांकन कराना मुनासिब समझा। उन्होंने बताया कि वह एक अच्छी शिक्षिका बनना चाहती है ताकि वह नौनिहालों को अच्छी तालीम दे सके। उसके इस सफलता से उत्साहित ब्रह्मस्थान प्लस टू विद्यालय दामोदरपुर के प्रधानाध्यापक राजीव कुमार व अन्य शिक्षक दामोदरपुर पंचायत के सरपंच पति मुहम्मद बसर, कठरिया के ग्रामीण चिकित्सक डॉ राजू ,समाजसेवी मुहम्मद शादीक, पूर्व जिला पार्षद पंकज कुमार सहित अन्य लोगों ने उसे बधाई दी है
