गौरव कुमार AV भारत न्युज संवाददाता बखरी/बेगूसराय
श्रीबजरंग व्यायामशाला बखरी की एक महत्वपूर्ण बैठक सचिन केसरी के प्रतिष्ठान पर आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 27 मार्च, शुक्रवार को रामनवमी के शुभ अवसर पर भव्य और विशाल 81वीं शोभायात्रा निकाली जाएगी।
बैठक में यह भी तय किया गया कि इस बार शोभायात्रा को और आकर्षक एवं भव्य बनाया जाएगा, जिसमें नारी शक्ति की भागीदारी भी विशेष रूप से सुनिश्चित की जाएगी। आयोजकों ने बताया कि महिलाओं की सक्रिय भागीदारी से कार्यक्रम को और गरिमामय स्वरूप मिलेगा।
इस अवसर पर अमित केसरी, डॉ आलोक, राजेश राज, संजीव, गोपाल सिंह, सीताराम केसरी,सचिन केसरी,जयशंकर जायसवाल, संतोष गुड्डू, पार्षद समीर श्रवन, मोहन केसरी, प्रिंस सिंह, रजनीश केसरी, विकास साहनी, राजीव तांती, ओम बाबू, शिवम, चिराग, आयुष, आदित्य, राजीव, नीतीश केसरी, रोशन सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
आयोजकों ने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि वे इस शोभायात्रा में बढ़-चढ़कर भाग लें और कार्यक्रम को सफल बनाएं।
