नवीन कुमार मिश्रा AV भारत न्युज संवाददाता नावकोठी/बेगूसराय
नावकोठी प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय चकमुजफ्फर में स्मृति शेष स्व० मंगल सिंह के श्राद्ध कर्म उपरांत गुरूवार को तिथि भोज का आयोजन किया गया। इसका आयोजन स्थानीय दिवंगत मंगल सिंह के पुत्र नृपेन्द्र सिंह ने किया।
सेवानिवृत्त पेशकार स्व मंगल सिंह के आत्मा की शांति हेतु स्कूल के शिक्षक शिक्षिका,छात्र- छात्राएं,पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि इस भोज में शामिल हुए।साधन सेवी एमडीएम रूचिता कुमारी ने इसे एक सराहनीय और सामुदायिक पहल का उदाहरण बताया।उन्होंने कहा कि दो माह के अंदर यह दूसरा तिथि भोज आयोजित किया गया है।
बिहार सरकार के मध्याह्न भोजन योजना के अंतर्गत तिथि भोजन कार्यक्रम का हिस्सा है।इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य स्कूली बच्चों की उपस्थिति बढ़ाना,उन्हें पौष्टिक और स्वादिष्ट भोजन उपलब्ध कराना तथा समाज और स्कूल के बीच मजबूत जुड़ाव पैदा करना है।
विद्यालय प्रांगण में आयोजक द्वारा एमडीएम साधन सेवी,गणमान्य अतिथि, पत्रकार आदि को फूल-माला और अंगवस्त्र से सम्मानित किया गया।परंपरागत और स्वादिष्ट भोजन परोसा गया,जिसमें बच्चों,शिक्षकों और अतिथियों ने एक साथ भोजन किया।यह कार्यक्रम बच्चों के लिए खुशी और उत्साह बढाने वाला था।
मौके पर एमडीएम साधन सेवी रूचिता कुमारी, प्रभारी प्रधानाध्यापिका इंदु कुमारी,शिक्षक संघ के नेता कन्हैया कुमार, खुशबू कुमारी,नृपेन्द्र सिंह,वीरेंद्र सिंह,मन्टु सिंह,पूर्व मुखिया मुक्तिनारायण सिंह, राकेश कुमार,प्रवीण कुमार,अजय सिंह आदि मौजूद थे।
