गौरव कुमार AV भारत न्युज संवाददाता बखरी/बेगूसराय
मैट्रिक परीक्षा का परिणाम घोषित होने के साथ ही बखरी क्षेत्र के छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने अच्छे अंक प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बखरी की छात्रा एवं शिक्षक प्रमोद पंडित की पुत्री प्रिंसी प्रिया ने 449 अंक प्राप्त किए। वहीं उच्च विद्यालय मोहनपुर के छात्र जयशंकर कुमार की पुत्री कृतिका कुमारी ने 450 अंक हासिल किए।
इसी क्रम में ध्यानचक्की निवासी प्रकाश सहनी के पुत्र आशीष कुमार ने 458 अंक प्राप्त कर शानदार प्रदर्शन किया। उच्चतर माध्यमिक विद्यालय घाघरा की छात्रा स्वीटी कुमारी ने 452 अंक प्राप्त किए, जबकि इसी विद्यालय की छात्रा मधु कुमारी ने 411 अंक हासिल किए।
छात्रों की इस सफलता पर अभिभावकों एवं शिक्षकों में खुशी का माहौल है। सभी सफल विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी जा रही हैं।
