गोपल्लव झा AV भारत न्युज संवाददाता वीरपुर/बेगुसराय
मैट्रिक परीक्षा के परिणाम घोषित होते ही वीरपुर प्रखंड क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई। इस बार का रिजल्ट क्षेत्र के लिए खास रहा, क्योंकि टॉप-10 में वीरपुर की बेटी ने जगह बनाकर पूरे इलाके का मान बढ़ाया है।
उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खरमौली की छात्रा खुशबू कुमारी ने 482 अंक प्राप्त कर राज्य में 9वां स्थान हासिल किया है। उनकी इस उपलब्धि से न केवल वीरपुर प्रखंड बल्कि पूरे बेगूसराय जिले में गर्व और उत्साह का माहौल है। लोग इसे बेटियों की बढ़ती सफलता और शिक्षा के प्रति जागरूकता का प्रतीक मान रहे हैं।
इसके अलावा भी वीरपुर प्रखंड के कई छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया है। जगदर उत्क्रमित उच्च विद्यालय की छात्रा आदित्या कुमारी ने 465 अंक, भवानंदपुर उच्च विद्यालय की छात्रा मेघा रानी ने 443 अंक, जबकि वीरपुर पश्चिम उत्क्रमित उच्च विद्यालय की छात्रा अदिति राज ने 436 अंक प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
छात्राओं की इस सफलता पर अभिभावकों, शिक्षकों और स्थानीय लोगों में काफी खुशी है। सभी ने मेधावी छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। यह सफलता न केवल छात्राओं की मेहनत का परिणाम है, बल्कि क्षेत्र में शिक्षा के बढ़ते स्तर को भी दर्शाती है।
