गौरव कुमार AV भारत न्युज संवाददाता बखरी/बेगूसराय
बखरी में आयोजित खाटू श्याम महोत्सव के पहले दिन श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। महोत्सव की शुरुआत होते ही पूरा वातावरण भक्ति रस में सराबोर हो गया और देर रात तक श्रद्धालु भजन-कीर्तन में डूबे रहे।
कार्यक्रम की शुरुआत विधिवत पूजा-अर्चना के साथ की गई, जिसके बाद भजन संध्या का आयोजन हुआ। भजन गायकों ने एक से बढ़कर एक श्याम भक्ति गीत प्रस्तुत कर उपस्थित श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। “हारे का सहारा, बाबा श्याम हमारा” जैसे भजनों पर श्रद्धालु झूम उठे और पूरा पंडाल भक्तिमय माहौल में डूब गया।
महोत्सव स्थल हनुमान राईस मील को आकर्षक रोशनी एवं रंग-बिरंगी सजावट से भव्य रूप दिया गया था, जिससे वातावरण और भी मनोहारी बन गया। देर रात तक चले इस भक्ति कार्यक्रम में महिला, पुरुष, बच्चे सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की उपस्थिति रही।
आयोजकों ने श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की।
पूरे कार्यक्रम के दौरान व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए स्वयंसेवकों की टीम सक्रिय रही, जिससे श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना नहीं करना पड़ा।
