गौरव कुमार AV भारत न्युज संवाददाता बखरी/बेगूसराय
सोमवार को चैती दुर्गा पूजा के अवसर पर डरहा एवं सलौना मंदिर की प्रतिमाओं का विधिवत विसर्जन किया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल देखा गया और बड़ी संख्या में लोग विसर्जन जुलूस में शामिल हुए।
प्रतिमा विसर्जन से पूर्व श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर मां दुर्गा से सुख-समृद्धि की कामना की। इसके बाद पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ जुलूस निकाला गया, जो निर्धारित मार्गों से होते हुए विसर्जन स्थल तक पहुंचा।
विसर्जन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। शांति एवं विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात किए गए थे। पूरे कार्यक्रम के दौरान कहीं से किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली और विसर्जन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। मौके पर राजकुमार राय,ललन राय,ललन राय,शंकर राय, नरेश पासवान आदि मौजूद रहे।
