गौरव कुमार AV भारत न्युज संवाददाता बखरी/बेगूसराय
बखरी पुलिस द्वारा सोमवार को रामपुर कारगिल चौक के समीप सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया, जिससे वाहन चालकों में हड़कंप की स्थिति देखी गई। इस दौरान बिना हेलमेट, बिना कागजात और ट्रिपल लोडिंग वाले वाहनों की विशेष रूप से जांच की गई।

यह अभियान बेगूसराय डीटीओ के निर्देश पर बखरी थाना पुलिस द्वारा चलाया गया। बखरी थानाध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार ने बताया कि जांच के दौरान बाइक चालकों के हेलमेट, ड्राइविंग लाइसेंस, इंश्योरेंस, प्रदूषण प्रमाण पत्र और वाहन के कागजात की जांच की गई। इसके अलावा चार पहिया वाहनों की भी विभिन्न बिंदुओं पर सघन जांच की गई।
उन्होंने बताया कि जिन वाहनों में कोई कमी पाई गई, मौके पर ही चालान काटा गया और जुर्माना वसूला गया। इस कार्रवाई से नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों में काफी घबराहट देखी गई। अभियान के दौरान पुलिस पदाधिकारियों ने लोगों को सुरक्षा के दृष्टिकोण से हेलमेट पहनने और यातायात नियमों का पालन करने की सख्त हिदायत दी। इस मौके पर बखरी थाना के एसआई राजेन्द्र राम सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
