नवीन कुमार मिश्रा AV भारत न्युज संवाददाता नावकोठी/बेगूसराय
नावकोठी थाना में थानाध्यक्ष के पद पर मोहम्मद फिरदौस पदभार ग्रहण किए। पुलिस अधीक्षक बेगूसराय के आदेशानुसार निवर्तमान थानाध्यक्ष सह प्रशिक्षु डीएसपी अमरजीत तिवारी को प्रशिक्षण हेतु बेगूसराय बुलाया गया है।नगर थाना बेगूसराय से आए नए थानाध्यक्ष ने सर्वप्रथम सहकर्मियों से कानून व्यवस्था की जानकारी ली।विधि व्यवस्था बनाए रखने के लिए अधीनस्थ पदाधिकारी को कई- दिशा निर्देश भी दिए।वहीं 112 नंबर गाड़ी की भी जानकारी ली।
