गौरव कुमार AV भारत न्युज संवाददाता बखरी / बेगूसराय
बखरी विधानसभा क्षेत्र के लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए एक अहम पहल की गई है। लोजपा (रामविलास) के प्रखंड अध्यक्ष पंकज पासवान ने जानकारी देते हुए बताया कि बखरी के विधायक सह निवर्तमान गन्ना उद्योग मंत्री संजय पासवान शनिवार को रामपुर स्थित विवाह भवन में आम जनता से सीधा संवाद करेंगे।
उन्होंने बताया कि यह कार्यक्रम सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक आयोजित किया जाएगा, जहां विधायक स्वयं उपस्थित रहकर क्षेत्र के मतदाताओं की समस्याएं सुनेंगे और उनके समाधान का प्रयास करेंगे। इस दौरान कोई भी व्यक्ति अपनी व्यक्तिगत या सामुदायिक समस्या लेकर पहुंच सकता है।
पंकज पासवान ने बखरी विधानसभा क्षेत्र के सभी नागरिकों से अपील की है कि वे इस अवसर का लाभ उठाएं और अपनी समस्याओं को सीधे विधायक के समक्ष रखें। उन्होंने यह भी बताया कि विधायक संजय पासवान हर सप्ताह तीन दिन बखरी विधानसभा में मौजूद रहेंगे, ताकि जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जा सके।
यह पहल स्थानीय स्तर पर जनसमस्याओं के त्वरित निपटारे की दिशा में एक सकारात्मक कदम माना जा रहा है।
