गौरव कुमार AV भारत न्युज संवाददाता बखरी/बेगूसराय
बखरी पुलिस ने नशे की हालत में दो युवकों को गिरफ्तार किया है। इस संबंध में थानाध्यक्ष शैलेंद्र कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि बगरस निवासी उपेंद्र महतो के पुत्र विक्रांत कुमार तथा ध्यानचक्की निवासी दिलीप गोस्वामी के पुत्र दिलखुश कुमार को नशे के हालत मे गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि दोनों नशेरी को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।
