गौरव कुमार AV भारत न्युज संवाददाता बखरी/बेगूसराय
बेगूसराय जिले में केशरवानी वैश्य तरुण सभा का विधिवत गठन किया गया। साथ ही बखरी नगर तरुण सभा की नई कमिटी का भी गठन किया गया, जिसमें समाज के युवाओं की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली।
जिला स्तर पर रामबाबू केशरी को अध्यक्ष एवं राजेश केशरी को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। वहीं बखरी नगर तरुण सभा में विकास केशरी को अध्यक्ष, चिराग केशरी को उपाध्यक्ष तथा गोविन्द केशरी को महामंत्री बनाया गया। इसके अलावा 21 सदस्यीय कमिटी का भी गठन किया गया।
इस अवसर पर केशरवानी वैश्य सभा बखरी के अध्यक्ष दिलीप केशरी, उपाध्यक्ष रामदयाल केशरी, सह सचिव सचिन केशरी, कार्यसमिति सदस्य अभिमन्यु केशरी, प्रदेश अध्यक्ष तरुण सभा अनुराग केशरी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष तरुण सभा गुड्डू केशरी एवं पार्षद समीर श्रवण सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में संगठन को मजबूत बनाने और समाज के युवाओं को संगठित करने पर विशेष जोर दिया गया।
