गौरव कुमार AV भारत न्युज संवाददाता बखरी/बेगूसराय
बखरी थाना क्षेत्र के डरहा पुल के समीप वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया।वाहन चेकिंग अभियान का नेतृत्व एसआई रविंद्र तिवारी,पीएसआई अरुण कुमार चौधरी कर रहे थे,इस दौरान पुलिस ने वाहन चालकों के हेलमेट, ड्राइविंग लाइसेंस, वाहन के कागजात और डिक्की की जांच की।
इंस्पेक्टर सह थानाध्यक्ष शैलेंद्र कुमार ने बताया कि जांच के दौरान बिना लाइसेंस और हेलमेट के वाहन चला रहे चालकों से सात हजार रुपये जुर्माना वसूला गया। अभियान के दौरान वाहन चालकों में हड़कंप का माहौल रहा, कई लोग चेकिंग से बचने के लिए रास्ता बदलते नजर आए। पुलिस प्रशासन ने बताया कि सड़क सुरक्षा को लेकर इस तरह के अभियान आगे भी जारी रहेंगे।
