गौरव कुमार AV भारत न्युज संवाददाता बखरी/बेगूसराय
बखरी प्रखंड के उर्दू उत्क्रमित मध्य विद्यालय चकहमीद में शनिवार को अग्निशमन दल के सहयोग से अग्नि सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और स्थानीय ग्रामीणों को आग से बचाव तथा आपातकालीन स्थिति में अपनाए जाने वाले आवश्यक कदमों के प्रति जागरूक करना था।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में हेड ऑफ डिपार्टमेंट भगवान पासवान एवं प्रधानाध्यापक डॉ. एम. एन. रहमानी की महत्वपूर्ण भूमिका रही। अग्निशमन दल के कर्मियों ने आग लगने के कारणों, उससे बचाव के उपायों और आग लगने की स्थिति में तुरंत किए जाने वाले कार्यों की विस्तृत जानकारी दी।
इस दौरान आग बुझाने के विभिन्न तरीकों का व्यावहारिक प्रदर्शन भी किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक, छात्र-छात्राएं, रसोइया तथा आसपास के ग्रामीणों ने भाग लिया।
