नवीन कुमार मिश्रा AV भारत न्युज संवाददाता नावकोठी/बेगूसराय
नावकोठी प्रखंड क्षेत्र अन्तर्गत सभी पंचायतों में त्रिस्तरीय पंचायती राज के आम निर्वाचन को लेकर विभागीय स्तर पर तैयारी शुरू हो गई है।प्रखंड कार्यालय नावकोठी में प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी के द्वारा प्रपत्र 01 के प्रारूप को प्रकाशित किया गया है।
वर्ष 2011 की जनगणना के आधार पर तैयार पंचायत आम निर्वाचन 2026 के लिए मुखिया,पंचायत समिति सदस्य और पंचायत सदस्यों और पंच पद के लिए निर्वाचन क्षेत्र का विस्तृत विवरण अंकित है।इस प्रारूप को जनसाधारण के अवलोकन के लिए जारी किया गया है।
इससे संबंधित किसी भी प्रकार का कोई आरक्षण कोटि या निर्वाचन क्षेत्र के सीमांकन से संबंधित किसी भी प्रकार का आपत्ति या सुझाव हो तो उसे 18 मई तक दर्ज कराने के लिए तिथि का निर्धारण किया गया है।आपत्ति का निष्पादन 29 मई तक किया जायेगा।तदोपरांत प्रपत्र 01 के अंतिम प्रकाशन 5 जून को किया जायेगा।बीपीआरओ जितेन्द्र कुमार ने आम लोगों से प्रपत्र 01 के प्रारूप का अध्ययन करने और सुझाव देने का आग्रह किया है।
