गौरव कुमार AV भारत न्युज संवाददाता बखरी /बेगूसराय
बखरी विधायक संजय पासवान को राज्य मंत्रिमंडल में दोबारा शामिल किए जाने पर एनडीए कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई।
कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाइयां खिलाकर तथा पटाखे फोड़कर खुशी का इजहार किया।
इस अवसर पर भाजपा जिला प्रवक्ता सिधेश आर्य, पूर्व विधायक रामविनोद पासवान, प्रखंड अध्यक्ष पंकज पासवान, भाजपा नगर अध्यक्ष कामिनी कंचन, कृष्ण मोहन चौधरी, केशव मिश्रा सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कार्यकर्ताओं ने कहा कि बखरी विधानसभा क्षेत्र के लिए यह गर्व की बात है कि विधायक संजय पासवान को एक बार फिर राज्य मंत्रिमंडल में स्थान मिला है।
ज्ञात हो कि पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सरकार में पहली बार बखरी विधानसभा से चुनाव जीतने वाले लोजपा (रामविलास) नेता संजय पासवान को गन्ना उद्योग मंत्री बनाया गया था। वहीं अब भाजपा नेतृत्व वाली सम्राट मंत्रिमंडल में भी उन्हें पुनः शामिल किया गया है।
