नवीन कुमार मिश्रा AV भारत न्युज संवाददाता नावकोठी/ बेगुसराय
नावकोठी प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत जदयू कार्यकर्ताओं ने बिहार विधान परिषद में तीसरी वार सत्तारूढ दल के उप नेता बनने पर ललन कुमार सर्राफ को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
सरल,सेवा,संकल्प, व्यवसायिकों के हमदर्द,मृदुभाषी व मार्गदर्शक की भूमिका निभाने वाले ललन कुमार सर्राफ को उप नेता मनोनीत होने पर हरिनन्दन कुमार जिला महासचिव बेगूसराय ने पटना स्थित कार्यालय पर जाकर उनसे शिष्टाचार मुलाकात की और चादर ओढ़ाकर सम्मानित किया व वधाई दी।इस मौके पर जदयू प्रखण्ड अध्यक्ष मुकेश कुमार सिंह, जिला उपाध्यक्ष धर्मवीर कुमार,प्रदेश महासचिव अर्चना कुमारी,अरविन्द पासवान,संतोष कुमार जयसवाल,श्रीधर पाठक आदि कार्यकर्ताओं ने उन्हें हार्दिक बधाई दी हैं।
