गोपल्लव झा AV भारत न्युज संवाददाता वीरपुर बेगुसराय
शुक्रवार को प्रखंड क्षेत्र के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर टेक होम राशन (टीएचआर) का वितरण किया गया। इस दौरान आंगनबाड़ी सेविकाओं द्वारा लाभुकों के बीच चावल, दाल, मसाला, सोयाबीन सहित अन्य खाद्य सामग्री का वितरण किया गया।
टीएचआर वितरण को लेकर विभिन्न पंचायतों के केंद्रों पर लाभुकों की अच्छी-खासी भीड़ देखी गई। वितरण कार्य एफआरएस के माध्यम से कराया गया। वहीं व्यवस्था एवं वितरण प्रक्रिया का जायजा लेने के लिए सीडीपीओ नितेश कुमार एवं महिला पर्यवेक्षिकाओं ने कई केंद्रों का निरीक्षण किया।
सीडीपीओ नितेश कुमार ने केंद्र संख्या 45, 48 एवं 94 का निरीक्षण किया, जबकि एलएस डेजी गांधी ने केंद्र संख्या 41 सहित अन्य आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
