नवीन कुमार मिश्रा AV भारत न्युज संवाददाता नावकोठी/बेगूसराय
नावकोठी प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत जन शिकायतों के प्रभावी समाधान के लिए सहयोग शिविर आयोजित किया गया। सबका सम्मान जीवन आसान निश्चय के तहत जन समस्याओं के समाधान हेतु मंगलवार को पंचायत भवन पहसारा में सहयोग शिविर आयोजित किया गया।
परिवहन पदाधिकारी बेगूसराय राजीव कुमार ने शिविर में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार की स्पष्ट सोच है कि जो लोग विकास से वंचित हैं उनको विकास के मुख्य धारा से जोड़ना है।जनता के कार्यों का 30 दिनों के अंदर निपटारा करना सरकार की गारंटी है।उन्होंने लगभग आधा दर्जन लोगों को राशन कार्ड,बासगीत पर्चा और जन्म प्रमाण पत्र आदि अपने हाथों से वितरण किया।शिविर में पहले से कुल 73 आवेदन जमा किया गया था।जिसमें 64 आवेदनों का निष्पादन कर दिया गया।जबकि नौ आवेदनों का निपटारा जांच पड़ताल के बाद किया जाएगा।

शिविर में 18 नए आवेदन प्राप्त हुए।शिविर में बिजली विभाग के 4, खाद्य आपूर्ति विभाग के 4,राजस्व विभाग के 27,सामाजिक सुरक्षा से 4,पंचायती राज विभाग से 8 एवं ग्रामीण विकास विभाग से 12 आवेदन प्राप्त हुए।अगला सहयोग शिविर 2 जून को पहसारा पूर्वी पंचायत भवन पर लगाया जाएगा।विदित हो कि आम नागरिकों को सीधे अपनी समस्याएं, शिकायतें और सुझाव रखने का अवसर प्रदान करने और उसके निदान हेतु राज्य सरकार लगातार प्रयासरत है।
वर्तमान में लोक सेवाओं के ससमय प्रदायगी तथा विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन से संबंधित विलंब या शिकायत के निराकरण हेतु बिहार लोक सेवा का अधिकार अधिनियम 2011 एवं बिहार लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम 2015 लागू है।वहीं पहसारा पश्चिम वार्ड संख्या 15 स्थित केशरे हिन्द की 12 कट्ठा 7 धूर जमीन पर अवैध कब्जा मुक्त करने हेतु सहयोग शिविर में आवेदन दिया गया।विदित हो कि पहसारा नवसृजित प्राथमिक विद्यालय बैंक टोला और नवसृजित प्राथमिक विद्यालय मिर्जा टोला जगह और भवन विहीन है।

मौके पर बीडीओ राहुल रंजन, सीओ सूरज कुमार, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ राजीव रंजन चौधरी,थानाध्यक्ष मो फिरदौस, बीपीआरओ जितेंद्र कुमार,बीसीओ अनिल कुमार चौधरी,एलईओ मेघा वर्मा,बीएओ रोशन कुमार,मुखिया निभा देवी,सरपंच नूतन देवी,जदयू प्रखंड अध्यक्ष मुकेश कुमार, भाजपा युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष शिवम वत्स,वचन देव कुमार, रणवीर कुमार सिंह एवं फरियादी मौजूद थे।
