गौरव कुमार AV भारत न्युज संवाददाता बखरी/बेगूसराय
लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के तहत स्वच्छ गांव-स्वच्छ जलवायु अभियान एवं ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन नियमावली-2026 के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर सोमवार को बखरी प्रखंड सभागार में गूगल मीट (वीसी) के माध्यम से एकदिवसीय उन्मुखीकरण शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर में 1 जून से 5 जून 2026 तक चलने वाले स्वच्छता अभियान के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से जानकारी दी गई। इस दौरान पंचायतों में नियमित रूप से ठेला रिक्शा के संचालन, स्वच्छता से जुड़ी परिसंपत्तियों की स्थिति एवं रखरखाव, पर्यावरण संरक्षण के लिए ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान, बल्क वेस्ट जनरेटर स्थलों की पहचान तथा कचरा प्रबंधन नियमावली-2026 के प्रभावी अनुपालन पर चर्चा की गई।
साथ ही ठोस एवं तरल अपशिष्ट के वैज्ञानिक प्रबंधन, कचरे के उचित निस्तारण तथा धूसर जल (ग्रे वाटर) के प्रबंधन संबंधी आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए। कार्यक्रम में ग्राम पंचायतों के मुखिया, पंचायत सचिव, स्वच्छता पर्यवेक्षक एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों को अभियान के सफल संचालन के लिए आवश्यक जानकारी प्रदान की गई।
मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी कुमार मुकेश, प्रखंड स्वच्छता समन्वयक सुभाष कुमार, कार्यपालक मिथिलेश कुमार, पंचायत सचिव राम सुधिष्ट सिंह, गोपाल कुमार तथा स्वच्छता पर्यवेक्षक मनोज कुमार, रामचरण महतो, पप्पू कुमार, मनोज कुमार यादव, संतना कुमारी, सरोज कुमार, राजकुमार सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
