नवीन कुमार मिश्रा AV भारत न्युज संवाददाता नावकोठी/बेगुसराय
नावकोठी प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत पहसारा पश्चिम पंचायत के विभिन्न वार्डों का चेरियाबरियारपुर विधायक अभिषेक आनंद ने शनिवार को दौरा कर क्षेत्र की समस्याओं का जायजा लिया। भीषण गर्मी के बीच उन्होंने डमरू चौक से गांव के मुख्य मार्ग तक पैदल भ्रमण कर सड़कों की स्थिति का निरीक्षण किया।
इस दौरान मुखिया प्रतिनिधि रामनाथ सिंह उर्फ बुडुल सिंह एवं सुधीर सिंह ने विधायक को गांव में जलजमाव की समस्या से अवगत कराया। वहीं भाजयुमो नेता शिवम वत्स ने विद्यालयों में बेहतर पठन-पाठन व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा प्रबंधकारिणी समिति का जल्द गठन कराने की मांग रखी।

ग्रामीणों ने विधायक के समक्ष मास्क लाइट की व्यवस्था, सड़क निर्माण सहित गांव की अन्य बुनियादी समस्याओं को भी रखा। विधायक अभिषेक आनंद ने कहा कि क्षेत्र का विकास और आम लोगों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना उनकी पहली प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की सभी समस्याओं के समाधान के लिए वे लगातार प्रयासरत हैं और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता के आधार पर दूर किया जाएगा।
मौके पर छात्र नेता कन्हैया कुमार, रामानंदन सिंह, भाजपा नेता प्रो. भगवान सिंह, मनोज भारती, पंचायत अध्यक्ष इन्द्रजीत सिंह, राहुल कुमार, रणवीर सिंह, शिवेश रंजन, वासो साह, अमरजीत कुमार, रंजीत कुमार समेत अन्य ग्रामीण मौजूद थे।
