बेसलाइन और एंडलाइन मूल्यांकन के परिणाम साझा
विजय भारती ब्यूरो AV भारत न्युज बेगुसराय
भगवानपुर प्रखंड के मध्य विद्यालय मल्हीपुर व मेंहदौली सहित अन्य में 2 जून से आयोजित समर कैंप का मंगलवार को समापन समारोह के साथ समापन हो गया। कैंप के दौरान बच्चों ने मूलभूत साक्षरता और संख्या ज्ञान संबंधी गतिविधियों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
समापन समारोह में बच्चों ने मनमोहक प्रस्तुतियां देकर सभी का दिल जीत लिया। अभिभावकों ने बच्चों के प्रदर्शन की खूब सराहना की।
प्रधानाध्यापक प्रकाश रंजन राय ने अभिभावकों के साथ समर कैंप के उद्देश्य, बच्चों के बेसलाइन और एंडलाइन मूल्यांकन के परिणाम तथा उनकी शैक्षणिक प्रगति पर विचार साझा किए। उन्होंने कहा कि कैंप का मुख्य उद्देश्य बच्चों की छुपी हुई प्रतिभा को निखारना और उन्हें रचनात्मक गतिविधियों से जोड़ना था। कैंप में बच्चों ने आनंद के साथ सीखा। इस अवसर पर रंगोली और पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। बच्चों ने उत्साह के साथ सभी गतिविधियों में भाग लिया।
संकुल के नोडल शिक्षक मुहम्मद युशुफ आजाद व प्रधानाध्यापक प्रकाश रंजन राय ने स्वयंसेवक सुप्रिया कुमारी, नंदनी कुमारी व खुशी कुमारी को विद्यालय की ओर से पुरस्कृत किया। मौके पर शिक्षक रेणु कुमारी, सुमन कुमारी,वरदा, अंकित कुमार,शशि कुमार, कन्हैया कुमार, आशुतोष कुमार सहित वोलेंटियर्स, अभिभावक और स्थानीय गणमान्य लोग उपस्थित थे।


