नवीन कुमार मिश्रा AV भारत न्युज संवाददाता नावकोठी/बेगुसराय
नावकोठी प्रखंड क्षेत्र के सभी नौ उच्च माध्यमिक विद्यालयों में विद्यार्थियों की प्रथम त्रैमासिक परीक्षा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार संचालित हो रही है। गुरुवार को परीक्षा के दूसरे दिन प्रथम पाली में कक्षा नौवीं एवं दसवीं के विद्यार्थियों की विज्ञान तथा द्वितीय पाली में सामाजिक विज्ञान विषय की परीक्षा शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई।
जानकारी के अनुसार कक्षा नौवीं एवं दसवीं की प्रथम त्रैमासिक परीक्षा 3 जुलाई तक दोनों पालियों में आयोजित की जाएगी। परीक्षा के पहले दिन प्रथम पाली में मातृभाषा तथा द्वितीय पाली में द्वितीय भारतीय भाषा की परीक्षा ली गई थी। दूसरे दिन विज्ञान और सामाजिक विज्ञान की परीक्षा के बाद अंतिम दिन प्रथम पाली में गणित तथा द्वितीय पाली में अंग्रेजी विषय की परीक्षा आयोजित होगी।
वहीं, कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं की प्रथम त्रैमासिक परीक्षा 8 जुलाई तक चलेगी। परीक्षा को लेकर सभी विद्यालयों में आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं और निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार परीक्षा का संचालन किया जा रहा है।
इस दौरान प्रधानाध्यापक गणेश झा, प्रेम कुमार, अभिषेक आनंद, नंदकिशोर पंडित, अरुण कुमार, सरोज कुमार महतो सहित अन्य शिक्षक परीक्षा संचालन में मौजूद रहे।


