गौरव कुमार AV भारत न्युज संवाददाता बखरी/बेगूसराय
बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी में संगठनात्मक बदलाव के तहत रजनीकांत पाठक को प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनकी नियुक्ति से कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों में खुशी का माहौल है। प्रदेशभर से उन्हें बधाइयाँ और शुभकामनाएँ मिल रही हैं।
जिला सचिव सह नावकोठी संगठन प्रभारी सुमन जीत सुमन, ओवैश खान, शांति झा, विजय किशोर राय, शहनवाज खान, दिलीप रजक सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ताओं, समर्थकों एवं शुभचिंतकों ने रजनीकांत पाठक को नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में संगठन को नई मजबूती मिलेगी तथा कांग्रेस की नीतियों और विचारधारा को आम लोगों तक और अधिक प्रभावी ढंग से पहुँचाने का कार्य होगा। साथ ही संगठन का विस्तार भी नई गति से आगे बढ़ेगा।


