गोपल्लव झा AV भारत न्युज संवाददाता वीरपुर/ बेगुसराय
वीरपुर थाना क्षेत्र में बिजली चोरी के आरोप में तीन लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। यह कार्रवाई विद्युत आपूर्ति प्रशाखा, वीरपुर के कनीय विद्युत अभियंता पंकज कुमार शर्मा के आवेदन के आधार पर की गई।
दर्ज आवेदन के अनुसार, डीह पर पंचायत के वार्ड संख्या-2 निवासी संजय कुमार पर 19 हजार 418 रुपये, बिपीन कुमार पर 16 हजार 202 रुपये तथा अंजनी कुमार सिंह पर 23 हजार 202 रुपये की विद्युत ऊर्जा चोरी करने का आरोप लगाया गया है। विभाग का कहना है कि जांच के दौरान तीनों के विरुद्ध विद्युत चोरी का मामला सामने आया, जिसके बाद नियमानुसार प्राथमिकी दर्ज कराने की कार्रवाई की गई।
इस संबंध में वीरपुर थानाध्यक्ष राजू रंजन कुमार ने बताया कि कनीय विद्युत अभियंता द्वारा दिए गए आवेदन के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है तथा आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।


