
वीरपुर-संजत मुख्य पथ पर पुलिस की कार्रवाई
विजय भारती ब्यूरो AV भारत न्युज बेगुसराय
भगवानपुर। वीरपुर-संजत मुख्य पथ पर पुलिस ने शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक के पास से लगभग 80 लीटर देसी शराब बरामद की गई है। थानाध्यक्ष ऋषिकांत कुमार के अनुसार गश्ती के दौरान सूर्यपुरा नटबाबा स्थान के पास एक नीले रंग की स्कूटी को संदेह के आधार पर रोका गया। तलाशी के दौरान स्कूटी के अग्र भाग में बोरे में छिपाकर रखी गई देसी शराब मिली।
गिरफ्तार युवक की पहचान बेगूसराय जिला अंतर्गत चेरिया बरियारपुर थाना क्षेत्र के करोड़ खंझापुर , वार्ड संख्या 12 निवासी नन्नूबाबु साहनी का 21 वर्षीय पुत्र नीतीश कुमार के रूप में हुई है।तस्करी में इस्तेमाल की गई नीले रंग की स्कूटी का नंबर BR09 BB 0394 है।
पुलिस ने शराब और स्कूटी को जब्त कर लिया है। गिरफ्तार युवक के खिलाफ उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

