गौरव कुमार AV भारत न्युज संवाददाता बखरी/बेगूसराय
बखरी थाना क्षेत्र में अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने एक व्यक्ति को पांच लीटर देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया है।थानाध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर एसआई रविन्द्र तिवारी के नेतृत्व में छापेमारी की गई। इस दौरान बागवन गांव निवासी स्वर्गीय काशी सदा के पुत्र चलित्रर सदा को गिरफ्तार किया गया। उसके पास से पांच लीटर देशी शराब बरामद की गई है। उन्होंने बताया कि आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।
