गौरव कुमार AV भारत न्युज संवाददाता बखरी/बेगुसराय
क्षेत्र की प्रतिष्ठित सांस्कृतिक संस्था हिन्द कला परिषद् द्वारा अपने संस्थापक सदस्य एवं प्रख्यात रंगकर्मी स्वर्गीय इंद्रदेव सिंह के निधन पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। नगर स्थित चतुर्भुज मार्केट में आयोजित इस कार्यक्रम में संस्था से जुड़े सदस्यों एवं शहर के गणमान्य लोगों ने उनकी कला, संस्कृति और रंगमंच के क्षेत्र में दिए गए योगदान को याद करते हुए श्रद्धासुमन अर्पित किए।
श्रद्धांजलि सभा की अध्यक्षता संस्था के अध्यक्ष कृष्ण बन्धु स्वर्णकार ने की, जबकि कार्यक्रम का संचालन संस्था के सचिव सीताराम केसरी ने किया। वक्ताओं ने कहा कि स्वर्गीय इंद्रदेव सिंह ने अपने जीवन का बड़ा हिस्सा कला और रंगमंच के विकास के लिए समर्पित किया। उनके निधन से सांस्कृतिक जगत को अपूरणीय क्षति हुई है, जिसकी भरपाई कर पाना आसान नहीं होगा।
सभा में पवन कुमार नेमानी, मनोहर केसरी, सिधेश आर्य, राजेश अग्रवाल, अशोक केसरी, विद्यानंद यादव, ताराचंद अग्रवाल, कैलाश चन्द्र शर्मा, दिलीप ठाकुर, रामचंद्र सहनी, प्रो. आनंद चंद्र झा, संतोष भारती गुड्डू, पवन कुमार सुमन, कमल नेमानी, रामकुमार केसरी पमपम, रंजीत अविनाश, मयंक सोनी सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की तथा स्वर्गीय इंद्रदेव सिंह को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।


