गोपल्लव झा AV भारत न्युज संवाददाता वीरपुर/ बेगुसराय
हाल ही में सरकार के निर्देशानुसार जिला प्रशासन द्वारा नाग पंचमी के अवसर पर वन्य जीवों को पकड़कर तमाशा नहीं करने का सख्त आदेश जारी किया गया था। प्रशासन का कहना था कि इस दिन लोग वन्य जीवों को पकड़कर विभिन्न प्रकार से प्रताड़ित करते हैं, जो वन्य जीवों की सुरक्षा के लिए बनाए गए कानून के विरुद्ध है।
इसके बावजूद वीरपुर प्रखंड क्षेत्र के नौला भगवती स्थान के पास भगत द्वारा दिखाए जा रहे करतब के दौरान वहां पहुंचे श्रद्धालुओं के बीच कुछ युवकों द्वारा वन्य प्राणी सर्प को मरोड़ने, सहलाने और चूमने जैसी हरकतों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

इस संबंध में ग्रामीणों ने नाम नहीं छापने की शर्त पर बताया कि यह घटना भगवती स्थान तथा एक अखबार के पत्रकार के घर के सामने की है।
हालांकि, यह समाचार पत्र वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है, क्योंकि ग्रामीणों ने अपना नाम बताने से इंकार कर दिया। साथ ही वन्य प्राणी सर्प के साथ हरकत कर रहे युवकों का नाम बताने से भी मना कर दिया।


