By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
AV Bharat NewsAV Bharat NewsAV Bharat News
  • 🏠︎ Home
  • बिहार
    • बेगूसराय
    • समस्तीपुर
  • देश
  • बिहार चुनावNEW
  • खेल
  • शिक्षा
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • क्रिकेट
Reading: कार्रवाई नहीं होने से नाराज पीड़ित ने एसपी व डीआईजी से लगाई न्याय की गुहार
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
AV Bharat NewsAV Bharat News
Font ResizerAa
  • Home
  • बिहार
  • शिक्षा
  • क्राइम
  • धर्म
  • राजनीति
  • रोजगार
  • 🏠︎ Home
  • बिहार
    • बेगूसराय
    • समस्तीपुर
  • देश
  • बिहार चुनावNEW
  • खेल
  • शिक्षा
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • क्रिकेट
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • क्रिकेट
  • बिहार चुनाव
  • बेगूसराय
© Avbharatnews.com All Rights Reserved. Design By PatnaHost.Net
Home » कार्रवाई नहीं होने से नाराज पीड़ित ने एसपी व डीआईजी से लगाई न्याय की गुहार
क्राइम

कार्रवाई नहीं होने से नाराज पीड़ित ने एसपी व डीआईजी से लगाई न्याय की गुहार

AV BHARAT NEWS
Last updated: August 7, 2026 9:03 pm
AV BHARAT NEWS
3 weeks ago
Share
SHARE

नवीन कुमार मिश्रा AV भारत न्युज संवाददाता बेगूसराय

चेरियाबरियारपुर थाना कांड संख्या 121/2026 में अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने तथा नामजद अभियुक्तों की गिरफ्तारी नहीं किए जाने से नाराज पीड़ित ने बेगूसराय के पुलिस अधीक्षक (एसपी) एवं डीआईजी को लिखित आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। आवेदन में अनुसंधान पदाधिकारी और थाना स्तर पर गंभीर लापरवाही, पक्षपातपूर्ण रवैये तथा अभियुक्तों को अनुचित लाभ पहुंचाने का आरोप लगाते हुए शीघ्र कार्रवाई की मांग की गई है।

आवेदनकर्ता रामबाबू यादव ने बताया कि 14 जुलाई 2026 को उनके साथ जानलेवा हमला, मारपीट और लूटपाट की घटना हुई थी। इस मामले में चेरियाबरियारपुर थाना कांड संख्या 121/2026 दर्ज किया गया है। प्राथमिकी में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धाराएं 115(2), 126(2), 109(1), 352, 351(2), 303(2) एवं 3(5) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पीड़ित का आरोप है कि हमले के दौरान लोहे की रॉड से किए गए वार में उनके कान का पर्दा फट गया और जबड़े की हड्डी टूट गई। इसके अलावा उनसे 70 हजार रुपये नकद और एक मोबाइल फोन भी छीन लिया गया। उनका कहना है कि घटना के कई दिन बीत जाने के बावजूद अब तक किसी भी नामजद अभियुक्त की गिरफ्तारी नहीं की गई है।

आवेदन में यह भी आरोप लगाया गया है कि मामले के अनुसंधान पदाधिकारी, पुलिस अवर निरीक्षक अफजल आलम द्वारा निष्पक्ष जांच नहीं की जा रही है। पीड़ित का कहना है कि उन्हें और प्रत्यक्षदर्शी गवाहों को कई बार थाना बुलाया गया, लेकिन बयान दर्ज करने के बजाय घंटों बैठाकर वापस भेज दिया गया। इससे ऐसा प्रतीत होता है कि जांच को जानबूझकर लंबित रखा जा रहा है।

आवेदन में यह भी आरोप लगाया गया है कि अभियुक्त पक्ष के प्रभावशाली लोगों से अनुसंधान पदाधिकारी की लगातार बातचीत होती रही है, जिसके कारण उनके प्रति नरमी बरती जा रही है। वहीं, अभियुक्तों की गिरफ्तारी नहीं होने का लाभ उठाकर पीड़ित पर समझौते का दबाव बनाया जा रहा है तथा विरोध करने पर जान से मारने की धमकी भी दी जा रही है। इससे पीड़ित एवं उनके परिवार की सुरक्षा को खतरा उत्पन्न हो गया है।

पीड़ित ने एसपी एवं डीआईजी से मामले की उच्चस्तरीय समीक्षा कराने, अनुसंधान पदाधिकारी से स्पष्टीकरण लेने, उनकी कार्यशैली की विभागीय जांच कराने, निष्पक्ष जांच किसी वरिष्ठ अधिकारी को सौंपने, सभी नामजद अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित करने तथा अपने परिवार को पुलिस सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग की है।

You Might Also Like

वीरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, थाना कांड संख्या 39/26 की अपहृता मंसूरचक से बरामद
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर स्वास्थ्य शिविर का आयोजन
भगवानपुर में 570 लीटर विदेशी शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, स्कॉर्पियो और पिकअप जब्त
बखरी पुलिस ने नामजद आरोपी को किया गिरफ्तार
60 वर्षीय बुजुर्ग लापता, परीजनों ने प्रशासन से लगयी गुहार
TAGGED:#begusarai#BegusaraiNews#bihar#BiharNews#teghra
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article सीपीआई कार्यकर्ताओं ने जनसंपर्क अभियान चलाकर ‘दिल्ली चलो’ का किया आह्वान
Next Article निगरानी विभाग की बड़ी कार्रवाई, बेगूसराय सदर अंचल कार्यालय के क्लर्क सोनू कुमार 4 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

August 2026
MTWTFSS
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31 
« Jul    
about us

AV Bharat News is a fast-growing digital news portal dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to its readers. With the motto of keeping people informed and aware, AV Bharat News covers a wide range of categories including देश-विदेश (National & International News), राजनीति (Politics), व्यापार (Business), खेल (Sports), मनोरंजन (Entertainment), टेक्नोलॉजी (Technology), शिक्षा (Education), रोजगार (Jobs), स्वास्थ्य (Health), धर्म (Religion), ज्योतिष (Astrology), और लाइफस्टाइल (Lifestyle).

Categories

  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • बॉलीवुड
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • बिहार
  • समस्तीपुर

More Categories

  • शिक्षा
  • रोजगार
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • क्रिकेट
  • बिहार चुनाव
  • बेगूसराय

Quick links

  • Home
  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • DMCA

Stay Connected

2.5kLike
1.5kFollow
© Avbharatnews.com All Rights Reserved. Design By PatnaHost.Net
  • Home
  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • DMCA
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Not a member? Sign Up