गोपल्लव झा AV भारत न्युज संवाददाता वीरपुर/बेगूसराय
वीरपुर पूर्वी पंचायत के वार्ड संख्या 10 निवासी धर्मेंद्र कुमार की बाइक सोमवार की देर रात अज्ञात चोरों ने उनके दरवाजे से चोरी कर ली थी। बाइक चोरी होने के बाद परिजनों द्वारा अपने स्तर से लगातार खोजबीन की जा रही थी। वहीं पुलिस द्वारा भी मामले को लेकर क्षेत्र में दबाव बनाया जा रहा था।
इसी बीच गुरुवार की अहले सुबह वार्ड संख्या 11 स्थित अंबेडकर प्राथमिक विद्यालय से करीब 50 फीट की दूरी पर सुनसान रास्ते के पास एक डोभा में बाइक पड़ी होने की जानकारी स्थानीय लोगों को मिली। लोगों ने पास जाकर देखा तो बाइक चोरी की गई धर्मेंद्र कुमार की ही थी। बाइक का नंबर बीआर 09 एएम 5459 बताया गया है।

बाइक मिलने की सूचना मिलते ही आसपास के मोहल्ले के लोग मौके पर जुट गए। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस के साथ-साथ बाइक मालिक को भी दी। बताया जाता है कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बाइक को अपने कब्जे में लिया और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद दस्तावेज एवं साक्ष्यों के आधार पर बाइक उसके मालिक धर्मेंद्र कुमार को सौंप दी।
बाइक बरामद होने के बाद पीड़ित परिवार ने राहत की सांस ली। वहीं बाइक बरामद करने में पुलिस की कार्रवाई की स्थानीय लोगों ने प्रशंसा की।


