गौरव कुमार AV भारत न्युज संवाददाता बखरी/बेगूसराय
तैलीक वैश्य संघ बखरी द्वारा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संघ के उपाध्यक्ष अरविंद साहू ने की, जबकि संचालन संघ के मंत्री कृष्ण कांधा कुमार ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता एवं भामाशाह के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई।
संघ में विशेष योगदान देने के लिए दिनेश साहू एवं राजों साहू को भामाशाह का चित्र एवं अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। वहीं कक्षा 10वीं एवं 12वीं में उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं प्राची कुमारी, अमृता कुमारी, मीनू कुमारी, रिया कुमारी, विशाल कुमार, अनुपम कुमारी एवं साक्षी कुमारी, शिवम कुमार, मान्यता कुमारी को मोमेंटो एवं भामाशाह का चित्र देकर सम्मानित किया गया।

इसके अलावा शिवम कुमार, जो अरवल जिले में अमीन के पद पर कार्यरत हैं, तथा पिंटू कुमार, जो बिहार पुलिस में नवनियुक्त हुए हैं, के परिजनों को भी मोमेंटो एवं भामाशाह की प्रतिमा देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में स्वागत भाषण देते हुए संघ के महामंत्री हीरा साहू ने सभी अतिथियों, समाज के लोगों एवं प्रतिभावान छात्र-छात्राओं का स्वागत करते हुए कहा कि समाज की एकजुटता और प्रतिभाओं का सम्मान ही आने वाली पीढ़ी को आगे बढ़ाने का सबसे मजबूत माध्यम है।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भारतीय युवा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री नीरज नवीन ने कहा कि “समाज की वास्तविक शक्ति उसकी एकता, शिक्षा और संस्कार में निहित है। प्रतिभावान छात्र-छात्राओं का सम्मान केवल उनके अच्छे परिणाम की सराहना नहीं, बल्कि उन्हें भविष्य में और बेहतर करने के लिए प्रोत्साहित करने का प्रयास है। समाज के लोगों को शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विकास के क्षेत्र में युवाओं को आगे बढ़ाने के लिए निरंतर सहयोग करना चाहिए। भामाशाह जैसे महापुरुषों के त्याग और समाजसेवा की भावना से प्रेरणा लेकर हमें समाज को संगठित और सशक्त बनाने का संकल्प लेना चाहिए।”
कार्यक्रम को अजय साहू, अमरनाथ साहू, सिद्धेश आर्य, अरविंद साहू, अशोक साहू , पार्षद मंजू देवी, नेहा कुमारी, सहित अन्य वक्ताओं ने भी संबोधित किया। वक्ताओं ने समाज में शिक्षा, एकता, प्रतिभा सम्मान एवं युवाओं की भूमिका पर प्रकाश डाला।
मौके पर रामबाबू साह, रितेश साह, सुनील उर्फ पप्पू साह, दिनेश साहू, संतोष साह, ओमलाल साहू,अमित, मनीष, साहिल, अमन, रितेश, सुमित, राहुल सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित रहे।


