नवीन कुमार मिश्रा AV भारत न्युज संवाददाता बेगूसराय
बेगूसराय के गढ़पुरा स्थित बाबा हरिगिरिधाम में शुक्रवार की शाम राजकीय श्रावणी मेला 2026 का समारोहपूर्वक समापन किया गया। करीब एक माह तक चले इस मेले में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सिमरिया से गंगाजल उठाकर बाबा हरिगिरिधाम गढ़पुरा पहुंचकर भगवान शिव का जलाभिषेक किया।
श्रद्धालुओं को जलाभिषेक के दौरान किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए नवयुवक सेवा दल समसा की टीम की ओर से पंचायत समिति सदस्य गौतम गोस्वामी की अध्यक्षता में हर्षण चौक पर सहयोग शिविर लगाया गया। सेवा दल की ओर से पिछले कई वर्षों से श्रावणी मेला के दौरान श्रद्धालुओं की सेवा के लिए सहयोग शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
श्रावणी मेला के सफल आयोजन में बेहतर सहयोग एवं सेवा कार्य के लिए नवयुवक सेवा दल समसा की पूरी टीम को सम्मानित किया गया। अनुमंडल पदाधिकारी सन्नी कुमार सौरभ, एसआई बखरी एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी गढ़पुरा ने सेवा दल के सदस्यों को सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया।
सम्मान समारोह के दौरान नवयुवक सेवा दल के अध्यक्ष गौतम गोस्वामी, उपाध्यक्ष राम विकास कुमार एवं संगीता देवी, सचिव अमित पुष्पम, महासचिव रामवोल सिंह, कोषाध्यक्ष पंकज जायसवाल, उप कोषाध्यक्ष रानी गोस्वामी, संयोजक दीपक कानू, संगठन प्रभारी मनीष पाठक, रणवीर पासवान, अजित कुशवाहा, सुमन कुशवाहा, अभिमन्यु कुशवाहा, जवाहर ताती सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
सेवा दल के सदस्यों ने कहा कि श्रद्धालुओं की सेवा और सहयोग के लिए आगे भी इस तरह के कार्य जारी रहेंगे।


