गौरव कुमार AV भारत न्युज संवाददाता बखरी/बेगूसराय
शनिवार को एसडीपीओ कुंदन कुमार ने बखरी थाना का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना परिसर, कार्यालय, हाजत, अभिलेख एवं विभिन्न पंजियों का जायजा लिया।
एसडीपीओ ने थाने में लंबित मामलों की समीक्षा करते हुए संबंधित पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने लंबित कांडों के निष्पादन में तेजी लाने, फरार आरोपितों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने तथा क्षेत्र में विधि-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर पुलिस पदाधिकारियों को सतर्क रहने का निर्देश दिया।

निरीक्षण के दौरान एसडीपीओ ने पुलिस पदाधिकारियों से क्षेत्र की वर्तमान स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने अपराध नियंत्रण के साथ-साथ गश्ती व्यवस्था को और मजबूत करने पर जोर दिया। साथ ही आम लोगों की शिकायतों का त्वरित एवं निष्पक्ष तरीके से समाधान करने का निर्देश दिया।
उन्होंने पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों को अपने-अपने क्षेत्र में लगातार सक्रिय रहने तथा किसी भी तरह की सूचना मिलने पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा।
मौके पर इंस्पेक्टर गौतम कुमार, थानाध्यक्ष अरविन्द कुमार यादव सहित थाना के अन्य पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मी मौजूद थे।


