नवीन कुमार मिश्रा AV भारत न्युज संवाददाता नावकोठी /बेगुसराय
नावकोठी प्रखण्ड क्षेत्र अन्तर्गत पिछले चार दिनों से झमाझम बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।मुख्य सड़क सहित गांव और मोहल्ले में वर्षा का पानी लग जाने से लोगों को आने-जाने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।लोगों के घर आंगन में भी पानी का असर देखने को मिल रहा है।सबसे अधिक पानी का असर किसानों पर हो रहा है।
अक्टूबर माह में रोपनी होने वाले खेतों में पानी जम जाने के कारण पछतिया हो गया है। रैंचा,मकई आदि की खेती भी पछतियां हो गया है।अभी रोपनी का समय है लेकिन किसान हाथ पर हाथ रखकर बैठे हुए हैं।निचली जमीन में पानी जम जाने से गेहूं की खेती पर ग्रहण लग सकता है।चक्रवाती तूफान मोंथा के प्रभाव वाले वर्षा से किसान काफी प्रभावित हैं। पहसारा, नावकोठी मुख्य सड़क पर पहसारा में हरे राम सिंह गेट के नजदीक, नावकोठी में अजय सिंह घर के आगे, हसनपुर बागर, छतौना पुल के नीचे मुख्य सड़क, भगवती स्थान जानेवाली सड़क सहित मुख्य सड़कों पर पानी जम गया है।
ग्रामीण सड़कें तो पानी और कीचड़ से भर गया है। ग्रामीणों और राहगीरों को आवाजाही में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।स्थानीय लोगों का कहना है कि मुख्य सड़क से लेकर गांव की गलियों के सड़कों पर कीचड़ रहने के कारण फिसलन हो गया है। इससे दुर्घटना की संभावना बनी रहती है। बच्चे पानी में गिरते रहते हैं।पशुओं के लिए भी कठिनाई हो गई है। पशुओं के चारा पर ग्रहण लग गया है। अत्यधिक वर्षा होने के कारण मवेशी के चारा का रोपनी भी नहीं हो रहा है।यह वर्षा किसानों के लिए आफत बनकर आई है। इस वर्षा से सबसे अधिक क्षति किसानों की हुई है।
