नवीन कुमार मिश्रा AV भारत न्युज संवाददाता बेगूसराय
जिला जलेवार संघ की बैठक रविवार को महर्षि वत्स आश्रम, मंझौल में आयोजित की गई। बैठक में वत्स गोत्र से जुड़े लोगों की धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं को आगे बढ़ाने, समाज के उत्थान तथा संगठन को मजबूत बनाने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में अशोक सिंह, कमलाकांत प्रसाद सिंह, संयोजक सुदर्शन सिंह, उपाध्यक्ष इं. रौशन कुमार एवं बरौनी डेयरी अध्यक्ष विजय सिंह ने कहा कि आज की बैठक का मुख्य उद्देश्य वत्स गोत्र से जुड़े विषयों को सही दिशा और सोच के साथ आगे बढ़ाना है। समाज के बेहतर विकास के लिए सभी लोगों को अपनी सहभागिता निभाने की जरूरत है। बैठक में समाज के उत्थान से जुड़े कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की गई।
आनंदमोहन प्रसाद सिंह, रामनारायण सिंह, देवनिरंजन भारती, रमेश सिंह, नीरज कुमार एवं रामाज्ञा सिंह ने कहा कि वर्तमान समय में वत्स गोत्र से जुड़े लोग अपनी धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं का पालन करते हुए समाज में इस गोत्र की पहचान को बनाए रखने और आगे बढ़ाने के लिए लगातार बेहतर कार्य कर रहे हैं।
रामनरेश सिंह, बद्री सिंह, उमेश सिंह, शशिभूषण सिंह एवं अर्जुन सिंह ने कहा कि जलेवार संघ के सभी सदस्य समाज के लिए दिन-रात मेहनत कर रहे हैं। संगठन के माध्यम से समाज में बेहतर कार्य करने और एक मिसाल कायम करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस बैठक का उद्देश्य समाज के उत्थान के साथ-साथ जलेवार संघ की सोच और कार्यों को समाज के युवाओं तक पहुंचाना तथा उनमें जनजागृति लाना भी है।
अनिल सिंह, जसवंत सिंह, अमित कुमार सिंह गप्पू, विद्यानंद सिंह, कन्हैया कुमार एवं महेश भारती ने कहा कि वत्स गोत्र की मुख्य पहचान सनातन धर्म की रक्षा तथा कुलदेवी और भगवान विष्णु की पूजा की परंपरा से जुड़ी रही है। उन्होंने कहा कि समाज के वंचित लोगों को आगे लाने के लिए विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से प्रयास किया जा रहा है। आने वाले दिनों में इस दिशा में किए जाने वाले प्रयास समाज के लिए बेहतर पहल साबित होंगे।
प्रियांशु कुमार गोलू, सूरज कुमार, रामसेवक सिंह, संजय कुमार, शिवशंभू प्रसाद सिंह, कपिलदेव सिंह, सुधीर सिंह एवं रामनारायण प्रसाद सिंह ने कहा कि बैठक में पुरानी कमेटी के कार्यों पर विचार-विमर्श किया गया। साथ ही वर्तमान कमेटी के कार्यों के क्रियान्वयन की निगरानी के लिए वरिष्ठ पांच सदस्यों का चयन किया गया। उन्होंने कहा कि सभी सदस्यों के सहयोग से संगठन को और मजबूत बनाने तथा समाजहित में बेहतर कार्य करने की दिशा में लगातार पहल करने की आवश्यकता है।
बैठक में उपस्थित सदस्यों ने संगठन की मजबूती, समाज के युवाओं को जोड़ने और धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपराओं को आगे बढ़ाने को लेकर एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया।


