नवीन कुमार मिश्रा AV भारत न्युज संवाददाता नावकोठी/बेगूसराय
रविवार को एसडीपीओ कुंदन कुमार ने नावकोठी थाना का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना परिसर, कार्यालय, हाजत, अभिलेख, विभिन्न पंजियों, मालखाना, महिला हेल्प डेस्क, कंप्यूटर कक्ष, बैरक एवं थाना भवन का जायजा लिया। साथ ही थाना परिसर की साफ-सफाई और सुरक्षा व्यवस्था की भी जानकारी ली।
एसडीपीओ ने थाने में लंबित मामलों की समीक्षा करते हुए संबंधित पुलिस पदाधिकारियों से कांडों की वर्तमान स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने लंबित कांडों के निष्पादन में तेजी लाने तथा फरार आरोपितों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। साथ ही क्षेत्र में विधि-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर पुलिस पदाधिकारियों को सतर्क रहने को कहा।
निरीक्षण के दौरान एसडीपीओ ने क्षेत्र की वर्तमान स्थिति और अपराध नियंत्रण को लेकर भी जानकारी ली। उन्होंने नियमित गश्ती व्यवस्था को और मजबूत करने तथा संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष नजर रखने का निर्देश दिया।
उन्होंने पुलिस पदाधिकारियों को आम लोगों की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए उनका त्वरित और निष्पक्ष समाधान करने की बात कही। एसडीपीओ ने कहा कि पुलिस और आम लोगों के बीच बेहतर समन्वय से क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को और प्रभावी बनाया जा सकता है।
निरीक्षण के दौरान थाना के विभिन्न अभिलेखों और पंजियों की भी जांच की गई। एसडीपीओ ने पुलिस कर्मियों को अपने दायित्वों का बेहतर तरीके से निर्वहन करने और अपराध नियंत्रण के लिए लगातार सक्रिय रहने का निर्देश दिया।
मौके पर सर्किल इंस्पेक्टर रामकुमार सिंह, थानाध्यक्ष मोहम्मद फिरदौस, एसआई रंजीत कुमार, मो. इस्माइल, पूनम कुमारी सहित थाना के अन्य पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मी मौजूद थे।


