मुहम्मद फैज AV भारत न्यूज संवाददाता।दलसिंहसराय/ समस्तीपुर
दलसिंहसराय नगर परिषद क्षेत्र स्थित छात्राधारी इंटर विद्यालय के मैदान में बकरी को घास चरा रही महिला के आंखों के सामने एक लड़का ने एक खस्सी को लेकर भागने लगा।महिला ने किसी तरह खदेड़कर अपने खस्सी को उस लड़के के चंगुल से छुड़ा लिया। महिला की चीख-पुकार सुनकर उसके बेटे भी मौके पर पहुंचे तथा खस्सी लेकर भाग रहे युवक के संबंध में बताया कि इससे पहले भी कई बार उक्त युवक खस्सी चुरा कर बेच चुका है। यह इसका पुराना धंधा है।

यह खस्सी बेचकर रुपए खा पीकर बर्बाद कर देता है। लोगों ने महिला और उसके बेटे को समझाया कि इस लड़के को पुलिस के हवाले कर दिया जाए। वहीं कुछ लोगों ने खस्सी चोरी के आरोप में खस्सी लेकर फरार हो रहे लड़के के साथ मारपीट भी करने लगा।जबकि लड़का पूरी तरह नशे में धूत था।कुछ ग्रामीणों ने उसे लोगों के भीड़ से छुड़ाकर भगा दिया तथा खस्सी के मालकिन व उसके बेटा को समझा बूझकर शांत करा दिया गया।
