विजय भारती ब्यूरो AV भारत न्यूज बेगूसराय
सोमवार को देर रात जगरणा के उपरांत माता का पट खुलते ही दर्शन करने को लेकर श्रद्धालुओं की भीड़ मंदिर परिसर में उमड़ पड़ी। महिलाएं माता को खौंईछा आदि भर रहे थे वहीं पुरुष प्रसाद चढ़ा रहे हैं। दुर्गा सप्तशती पाठ से मंदिर का वातावरण भक्तिमय बना हुआ है वहीं भक्तों के द्वारा लगाए जा रहे मां के जयकारे से मंदिर परिसर गुंजायमान हो रहा है।

प्रखंड क्षेत्र स्थित शक्तिपीठ लखनपुर, सूर्यपुरा,जोकिया,जय बाबा ठाकुर नवदुर्गा पुजा समिति मोख्तियारपुर, दहिया,पासोपुर, रसलपुर,मानोपुर चौक, मल्हीपुर, गेहुंनी जमालपुर सहित अन्य मंदिरों में बीती देर रात जगरणा के बाद माता का विधिवत पूजा के उपरांत श्रद्धालुओं के दर्शन हेतु मंदिर का पट खोल दिया गया। मंगलवार की सुबह से ही उपरोक्त मंदिरों में श्रद्धालुओं का आना-जाना आरंभ हो गया था।
