विसर्जन के दौरान तेघड़ा एसडीएम और डीएसपी सहित अधिकारी हुए शामिल
अशोक कुमार ठाकुर AV भारत न्युज संवाददाता तेघड़ा/ बेगूसराय
शारदीय नवरात्रि 22 अक्टूबर से कलश स्थापन कर मां दुर्गा पूजा की नवरात्रि का शुभारंभ किया गया। जो विजयादशमी के दूसरे दिन शुक्रवार को मां को विदाई दी गई। इस वर्ष भी दुर्गा पूजा में हर साल की तरह इस साल भी मां दुर्गा की भक्ति में डूबे रहे मां के भक्त। दुर्गा पूजा में जो भी श्रद्धालु सच्चे मन से अपनी मुराद मांगते है उसकी मुराद मां दुर्गा जरूर पूरी कर देती है। 10 दिन तेघड़ा प्रखंड क्षेत्र भक्तिमय और माता के जयकारो से गूंज उठा। तो प्रतिदिन मां दुर्गा की विधिवत पूजा अर्चना की गई। और विजयदशमी के एक दिन बाद मां की विदाई की गई। तेघड़ा के ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्र बरौनी घटकिन्डी दुर्गा स्थान सहित नगर परिषद बरौनी दीनदयाल रोड़ काली मंदिर दुर्गा पूजा और ड्योढी दुर्गा स्थान, फल मंडी दुर्गा मंदिर, पुरानी बस स्टैंड दुर्गा मंदिर, सिंधिया चौक दुर्गा मंदिर, मिर्चीया चौक दुर्गा मंदिर, के साथ कोई और मंदिरों की प्रतिमा को नम आंखों से विदाई दी गई। महिलाएं मां के विदाई गीत गाकर विदाई कर रहे थे। सबकी आंखे नम थी और सभी माता से प्रार्थना सुख, शांति, सद्भाव, बना रहे। दुर्गा माता के प्रतिमा को नगर परिषद बरौनी के विभिन्न बाजारों में भ्रमण करवा कर गंगा नदी में विदाई दिया गया। जितने भी भक्त गए हुए थे मां की विदाई में सभी को प्रसाद वितरण किया गया।

प्रतिमा विसर्जन के दौरान अनुमंडल पदाधिकारी राकेश कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कृष्ण कुमार, तेघड़ा थाना अध्यक्ष अमलेश कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी राकेश कुमार,फूलवाड़िया थाना थानाध्यक्ष विजय कुमार साहनी, के नितृत्व में प्रशासन अपनी पैनी नजर रखे हुए थे। भारी सुरक्षा पुलीस बल तैनात दिखे। साथ ही नगर परिषद बरौनी बारों में दोपहर को विसर्जन किया गया जहां प्रशासनिक व्यवस्था को देखने के लिए खुद तेघड़ा एसडीएम राकेश कुमार और तेघड़ा डीएसपी श्री कृष्ण कुमार स्वयं मौजूद थे । वही दो बजे फूलवाड़िया एक दो तीन के भिविन्न मंदिरों से माता की विदाई की गई। इस दौरान कई लोगों ने योभायत्र पर पुष्प बरसा रहे थे तो कहीं भक्तों को शरबत पिलाया जा रहा था। इस अवसर पर उमेश सिंह, सुबोध सिंह, वसंत भास्कर, विजय मेहता, मुखिया अर्जुन महतो, सहित सैकड़ों की संख्या में हिंदू मुस्लिम के बुद्धिजीवी समाजसेवी के साथ हजारों संख्या में श्रद्धालु सामिल थे।
