नवीन कुमार मिश्र AV भारत न्यूज संवाददाता नावकोठी/बेगूसराय।
थाना क्षेत्र अन्तर्गत समसा गांव निवासी पूर्व सैनिक व भाजपा नेता से अपराधियों ने रंगदारी की मांग की और नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी। प्राप्त जानकारी के अनुसार समसा गांव के योगेश्वर पोद्दार के पुत्र पूर्व सैनिक कपिल पोद्दार ने नावकोठी थाना में आवेदन देकर जान माल के सुरक्षा की गुहार लगाई है। ये भाजपा के पूर्व मंडल महामंत्री भी थे। लिखित आवेदन में उन्होंने कहा है कि गांव के ही मकेश्वर महतों के पुत्र गौरव महतो, माखो महतो उर्फ मखिया के पुत्र सुजीत महतो एवं दिलीप महतो उर्फ पुलिस महतो के पुत्र छोटू महतो एवं चार पांच अज्ञात लड़कों के साथ घर पर चढ़कर गाली गलौज एवं मारपीट किया। सीसीटीवी कैमरा को पत्थर मारकर तोड़ दिया। वहीं 50 हजार रुपए रंगदारी की मांग की और नहीं देने पर जान से मारने की धमकी भी दी है। यह सभी कारनामा सीसी कैमरा में कैद है। थानाध्यक्ष राजीव कुमार रंजन ने प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
