नवीन कुमार मिश्रा AV भारत न्युज संवाददाता नावकोठी/बेगूसराय
नावकोठी प्रखंड क्षेत्र में विधानसभा चुनाव 2025 शांतिपूर्ण ढंग से गुरुवार को संपन्न हो गया।सुबह कुछ मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की लंबी कतारें देखी गई।तो कुछ मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की उपस्थिति नगण्य थी।लेकिन ज्यों ज्यों दिन गरमाता गया चुनाव में भी गर्मी आता गया।विभिन्न दलों के कार्यकर्ता अपने-अपने पक्ष के मतदाताओं को घर से निकाल कर बूथ तक पहुंचाने का काम कर रहे थे।मतदाताओं को सुविधा प्रदान करने के लिए ई-रिक्शा की भी व्यवस्था की गई थी। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कुंदन कुमार और थाना अध्यक्ष राजीव कुमार रंजन के नेतृत्व में पुलिस गश्त जारी रहा। डीईओ सह जोनल अधिकारी मनोज कुमार पूरे कार्यक्रम का मानिटिरिंग कर रहे थे। उनके नेतृत्व में विभिन्न बूथों का सघन दौड़ा किया गया।
बीडीओ सह निर्वाची पदाधिकारी नावकोठी राहुल रंजन ने बताया कि सभी पंचायत में सेक्टर मजिस्ट्रेट अलर्ट मोड में हैं।कहीं से कोई अप्रिय घटना की सूचना नहीं है।वोटिंग इस प्रकार हुए :-बखरी विधान सभा के नावकोठी प्रखंड के 73 बूथ में कुल मत पड़े 41586 जिसमें महिला 21463 और पुरुष 20123 मत पड़े।कुल मत पड़े 71.41 प्रतिशत। चेरियां बरियारपुर विधान सभा के नावकोठी में 21 मतदान केंद्र पर कुल मतदान पड़े 10805 जिसमें पुरुष 5079 और महिला 5726 मत पड़े। प्रतिशत 66.92, बखरी नावकोठी कुल मतदाता 58623 जिसमें पुरुष 31044 और महिला 27568 है। चेरियां बरियारपुर कुल मतदाता 16117 जिसमें 4439 पुरुष और 7658 महिला। मौके पर सीओ सूरज कुमार,विभाकर कुमार, रवि शंकर,रविंद्र कुमार आदि मतदान प्रक्रिया में शामिल थे।
