गौरव कुमार AV भारत न्युज संवाददाता बखरी/बेगूसराय
मंगलवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बखरी के सभागार में प्रखंड स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी स्वास्थ्य कार्यक्रमों के सफल क्रियान्वयन और स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता को और बेहतर बनाना था।
बैठक में पुरुष नसबंदी पखवाड़ा, मीजल्स-रूबेला उन्मूलन, नियमित टीकाकरण, तथा आगामी पल्स पोलियो कार्यक्रम की तैयारियों पर विस्तृत चर्चा की गई।बैठक की अध्यक्षता अनुमंडल पदाधिकारी बखरी ने की। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देश दिया कि स्वास्थ्य कार्यक्रमों को प्राथमिकता दें और शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त करने के लिए टीमवर्क के साथ कार्य करें।
प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. दीपक कुमार ने नियमित टीकाकरण की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की। उन्होंने पुरुष नसबंदी पखवाड़ा को सफल बनाने के लिए व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाने की आवश्यकता बताई। उन्होंने कहा कि आशा एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की सहायता से घर-घर जाकर परिवार नियोजन के स्थाई साधनों के प्रति लोगों को जागरूक किया जाएगा।
बैठक में प्रखंड विकास पदाधिकारी कुमार मुकेश, चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. शैलेन्द्र, डॉ. पुष्कर, विश्व स्वास्थ्य संगठन के एसएमओ डॉ. नीरज, बाल विकास परियोजना पदाधिकारी अंजना कुमारी, बीसीएम रतन कुमार, मॉनिटर अम्बर कुमार, तथा पिरामल फाउंडेशन के दीपक मिश्रा उपस्थित रहे।इसके अलावा पीएचसी के परिवार नियोजन काउंसलर धर्मेंद्र कुमार, लेब टेक्नीशियन कमलेश कुमार, एकाउंटेंट शशि रंजन, तथा आशा फैसिलिटेटर सुनीता, नूतन, सुनेना सहित अन्य आशा कार्यकर्ता भी मौजूद थीं।
