गोपल्लव झा AV भारत न्युज संवाददाता वीरपुर/बेगुसराय
वैद्यनाथ प्रसाद सिंह प्लस टू विद्यालय वीरपुर परिसर में रविवार को जिलास्तरीय सौरभ आनंद स्मृति टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ किया गया। उद्घाटन वीरपुर पूर्वी के पैक्स अध्यक्ष संतोष कुमार ने किया। उद्घाटन मैच बाघी और केशावे के बीच खेला गया। जिसमें बाघी 104 रन से विजयी रही।
टॉस हार कर पहले बल्लेबाजी करते हुये बाघी ने निर्धारित 16 ओवर में 9 विकेट पर शानदार 261 रन बनाया। जवाब में खेलने उतरी केशावे की पूरी टीम 14वें ओवर में मात्र 157 रन पर ऑल आउट हो गयी। विजयी टीम के बल्लेबाज अनुराग को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। अंपायरिंग संजय कुमार व कुन्दन कुमार, स्कोरिंग राहुल कुमार तथा कमेंट्री नैयर अली ने किया।
