नवीन कुमार मिश्रा AV भारत न्युज संवाददाता नावकोठी/बेगूसराय
नावकोठी थाना क्षेत्र अन्तर्गत डफरपुर पंचायत के टेकनपुरा ग्राम के एक युवक की मौत बांस काटने के दौरान विद्युत स्पर्शाघात से हो गई।मृतक टेकनपुरा ग्राम वार्ड संख्या के 9 अमर शंकर सिंह का 30 वर्षीय पुत्र अविनाश कुमार है।
रामनवमी पूजा के ध्वजारोहण हेतु शुक्रवार की सुबह वह अपने साथियों के साथ बांस काटने के लिए बांसवाड़ी गया था।बांस में हाईटेंशन विद्युत तार से करंट प्रवाहित हो रहा था। इसके चपेट में आने से मृतक घटनास्थल पर ही छटपटा कर दम तोड़ दिया।हालांकि साथियों ने उसे इलाज के लिए निजी क्लीनिक पहुंचाया।

लेकिन चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।घटना की सूचना मिलते ही मुखिया सुनैना देवी,मुखिया प्रतिनिधि ई.रणजीत कुमार पमपम,पुष्कर कुमार धर्मराज, थानाध्यक्ष मो फिरदौस सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी घटनास्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय भेज दिया।
घटना की जानकारी होते ही ग्रामीणों की भीड़ उमर पड़ी।खुशी मातम में बदल गया।पत्नी सपना कुमारी छोटा पुत्र व तीन वर्षीय पुत्री को गोद में रखकर बिलख – बिलख कर रो रही थी।करुण क्रंदन से माहौल काफी गमगीन हो गया।
