गोपल्लव झा AV भारत न्युज संवाददाता वीरपुर/बेगुसराय
सरकारी आदेश के आलोक में लगातार किसानों को सहुलीयत से कृषि से संबंधित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिल सके इसके लिए किसानों का रजिस्ट्रेशन किया जा रहा है।इसी करी में सोमवार को भवानंदपुर पंचायत भवन में मुखिया दीपक कुमार की मौजूदगी में शिविर का आयोजन किया गया।
मौके पर मौजूद प्रखंड कृषि पदाधिकारी सर्वेश कुमार ने बताया कि सरकारी आदेश के आलोक में प्रखंड क्षेत्र के सभी पंचायतों में किसान रजिस्ट्रेशन किया जा रहा है।इस में किसानों के जमीन से संबंधित रशिद, आधार कार्ड, मोबाइल की जरूरत होती है। उन्होंने बताया कि सरकार के द्वारा 21 जनवरी अंतिम तारीख रखा गया है।
इसलिए किसानों को चाहिए कि पहले आओ पहले पाओ की तर्ज पर अपना रजिस्ट्रेशन करवा लें। मौके पर अंचल निरीक्षक अनुभा सिंहा, पंचायत सचिव राम सागर यादव, अंचल अमीन राम कुमार, विशेष सर्वेक्षण लीपीक अंशु कुमारी, काजल कुमारी,पी आर एस कृष्ण मोहन,ग्राम कचहरी सचिव रंधीर कपूर, शिक्षक राजेश कुमार, रंजन कुमार चौधरी किसानों के रजिस्ट्रेशन करने में लगे हुए थे।
