नवीन कुमार मिश्रा AV भारत न्युज संवाददाता नावकोठी/ बेगूसराय
नावकोठी प्रखण्ड क्षेत्र अंतर्गत बिहार दिवस के अवसर पर प्राथमिक कृषि साख सहयोग समिति लिमिटेड पहसारा पश्चिम के बैनर तले 55 युवा एवं स्कूल के बच्चों ने बापू सभागार पटना में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने हेतु रवाना हुए।
बिहार संस्कृति जागरण कार्यक्रम में भाग लेने का मुख्य उद्देश्य अपने गौरवशाली इतिहास को जानना एवं अपनें पूर्वजों के प्रति, महापुरुषों के प्रति सम्मान प्रकट करना है।निवर्तमान पैक्स अध्यक्ष रणवीर कुमार सिंह ने कहा कि गौतमबुद्ध,महावीर, दिनकर,फनीश्वर नाथ रेणु,शारदा सिन्हा,वाबु कुंवर सिंह के बिहार में लेटस इंस्पायर बिहार अभियान पंचम का बार्सिकोत्सव मनाया गया।इसके संस्थापक बिकास वैभव आईजी प्रशासनिक अधिकारी बिहार सरकार हैं। कार्यक्रम में समिति के निवर्तमान अध्यक्ष शिवेश रंजन,मृणाल कुमार उर्फ भोला,शंभू सिंह उर्फ मंचन, अभिषेक कुमार उज्जवल,मनोज कुमार,नितेश कुमार आदि भाग लिया।
